चोरी के मोबाइल और सामान के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं ऋषभ गोस्वामी पुत्र स्व. योगेन्द्र गोस्वामी और रंजन पुत्र सुबेदार। उनके कब्जे से 13 कीपैड मोबाइल, 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 48 मोबाइल कवर, 8 बैट्री, डेटा केबल, चार्जर और अन्य सामान बरामद हुआ।

28 अगस्त 2025 को वादी मिथिलेश कुमार यादव ने मोबाइल शॉप पदुमपुर से चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने लगातार जांच की और मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को सिंघलपट्टी सागवन के बगीचे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि रंजन पहले मोबाइल शॉप पदुमपुर में काम करता था।

उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया और चोरी की योजना बनाई। ऋषभ गोस्वामी ने चोरी का सामान ढोलबजवा में अपनी दुकान खोलकर बेचने की कोशिश की। पुलिस ने वादी से बरामद सामान की पहचान कराई और अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *