महिलाओं को विधिक सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 4 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह ने की, जबकि मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. संगीता के नेतृत्व में विधिक सुरक्षा प्रावधान एवं जागरूकता विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

मुख्य वक्ता अधिवक्ता व लेखिका अक्षरा राजरत्नम ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, एंटी रैगिंग अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम और राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर लीगल गाइड मोबाइल एप के उपयोग की सलाह भी दी।

प्रो. शेफाली सिंह ने मानसिक और शारीरिक अपमान को घरेलू हिंसा का रूप बताया। डॉ. वालेंतिना प्रिया ने कहा कि महिलाएं अक्सर हिंसा को अपना भाग्य मानकर सह लेती हैं, जबकि उन्हें इसके खिलाफ अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक और छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. सुनीता सिंह ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा प्रावधानों के प्रति सशक्त बनाना है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *