माता रानी की मूर्तियों का विधिपूर्वक विसर्जन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अम्बेडकर नगर।
केंद्रीय दुर्गा पूजा महा समिति टांडा के तत्वावधान में टांडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों में स्थापित दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा के साथ सरयू नदी में किया गया। पंडालों में रखे गए कलशों को भी नदी में विसर्जित किया गया।


टांडा में सर्वप्रथम स्थापित चिंतौरा पंडाल की मूर्ति की महा आरती चौक घंटा घर पर पंडित राकेश मिश्र और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा संपन्न करवाई गई। इसके बाद अन्य पंडालों की मूर्तियों की यात्रा क्रमवार चली और सभी मूर्तियां चौक घंटा घर होते हुए विषर्जन स्थल की ओर बढ़ीं।विसर्जन देखने के लिए महिला, पुरुष और बच्चे भारी संख्या में सड़कों और नदी किनारे मौजूद रहे।

सभी भक्त माता रानी के अंतिम दर्शन के लिए बेताब दिखाई दे रहे थे। उप जिलाधिकारी अरविंद त्रिपाठी, सीओ शुभम सिंह और कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के देखरेख में कई थानों की पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित की।

नगर पालिका परिषद, टांडा पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी भी व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राम प्यारे विश्वकर्मा, अध्यक्ष विशाल मांझी, महा मंत्री दिनेश मौर्या, घिसियावन मौर्या, संतोष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल और सुरजीत वर्मा मुख्य आयोजक रहे।

पूरे मेले में स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्रसाद वितरण और जलप्याऊ की व्यवस्था की, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिली और उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *