दलित परिवार पर दबंगों का हमला, पुलिस पर सुलह कराने का आरोप

Spread the love

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के महुआ गांव में दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर उत्पात मचाया। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की, बेटी के गले का लाकेट छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित विनोद कुमार का कहना है कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय दबाव बनाकर सुलह करने की बात कही। यही नहीं, घटना के चार दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज़ ग्रामीण भी थाने पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “शून्य सहनशीलता” नीति क्या सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित है?

पीड़ित परिवार अभी भी न्याय की उम्मीद में थाने के चक्कर काट रहा है। वहीं, पैकोलिया इंस्पेक्टर से जब इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *