बिजली बनाते समय प्राइवेट लाइनमैन झुलसा, लखनऊ रेफर

Spread the love

जेई पर लापरवाही के आरोप, गुपचुप तरीके से मामले को दबाने की कोशिश

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र के विद्युत वितरण खंड पावर हाउस (महरुआ) पर शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली बनाते समय प्राइवेट लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि सहयोगी लाइनमैनों और महरुआ फीडर के विद्युत कर्मचारियों ने घायल लाइनमैन को गुप्त रूप से जिला अस्पताल अंबेडकर नगर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार झुलसे लाइनमैन का नाम रवि लाल पुत्र रामनयन निवासी सरहरी थाना महरुआ बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवर अभियंता (जेई) महरुआ अनिल कुमार की लापरवाही के चलते प्राइवेट लाइनमैन आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। बताया जाता है कि जेई की देखरेख में कार्य कर रहे कई प्राइवेट लाइनमैन पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद इसे दबाने की पूरी कोशिश की गई। रवि लाल को किसी सरकारी एम्बुलेंस की बजाय प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा गया, ताकि किसी को जानकारी न हो सके। आश्चर्य की बात यह रही कि उसी समय दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के कारण तहसील स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी महरुआ चौराहे पर मौजूद थे, फिर भी किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि रविवार को एक अन्य प्राइवेट लाइनमैन को भी करंट लगने की सूचना है। महरुआ फीडर पर काम करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि जेई के संरक्षण में निजी लाइनमैनों से जोखिम भरे कार्य बिना सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण के करवाए जा रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक झुलसे लाइनमैन या उनके परिजनों द्वारा थाना महरुआ में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, जब इस मामले में अवर अभियंता अनिल कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया।

स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *