डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार डीसीएम चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मोहनलालगंज के माधव खेड़ा मऊ निवासी सरजू प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र रंगम बीते मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अपनी पत्नी को लेने बछरावां जनपद रायबरेली स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह कनकहा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही डीसीएम UP-66 AT 2444 ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रंगम की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डीसीएम चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।मोहनलालगंज एसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार वाहन एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल….

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। सड़क किनारे पैदल जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए,…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *