महिला सशक्तिकरण की दिशा में महरुआ पुलिस की पहल: महिला शक्ति अभियान के तहत चौपाल का आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम सभा जैतूपुर में मंगलवार को महिला शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर के दिशा-निर्देश पर किया गया, जिसमें महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

चौपाल में उपस्थित उप निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, महिला हेड कांस्टेबल दीक्षा सिंह, हेड कांस्टेबल नितिन एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी पहल जैसे 1090, 181, 1076, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधेश्याम दुबे सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सशक्तिकरण अभियानों में आपकी सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा देगी। चौपाल में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *