समाजवादी जन चौपाल में शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने वितरित किया मनोनयन पत्र

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
समाजवादी शिक्षक सभा के युवा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी के प्रयास के फलस्वरूप जन पंचायत चौपाल का सफल आयोजन सरदार पटेल स्मारक इण्टर कालेज लारपुर में किया गया। “समाजवादी शिक्षक सभा शिक्षक समस्याओं के साथ-साथ समाज के पीड़ित-शोषित सभी वर्गों का ध्यान रखती है।हमें ऐसे समाज को तैयार करना है जो सुखी,संपन्न और सभी के समान अधिकार और कल्याण की भावना से ओत-प्रोत हो” ऐसी बातें मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० एस०पी० सिंह पटेल ने कही।

पीडित समाज को न्याय और उसका हक दिलाना और अधिक से अधिक लोगों को शिक्षक सभा से जोड़ना प्रमुख लक्ष्य है।उक्त बातें समाजवादी शिक्षक-सभा के प्रदेश सचिव एवं देवीपाटन मंडल के प्रभारी प्रो० मंशा राम वर्मा ने कही। पीडीए चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किये गये। सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि हमारा प्रयास प्रत्येक गांव एवं व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनना और भविष्य में मौका मिलने पर उसका निदान करना है। विशिष्ट अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव एवं अयोध्या मंडल के प्रभारी डॉ० जितेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमें समस्याओं से कभी हार नहीं मानना चाहिए और सरकार के सम्मुख उठाते रहना चाहिए।

प्रदेश सचिव डॉ० शरद वर्मा ने शिक्षक सभा के भविष्य की कार्य योजना प्रस्तुत की। हमें समाजवादी शिक्षक सभा को मजबूत करके प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना होगा ये बात प्रदेश सचिव सतीश वर्मा द्वारा कही गई।
पूर्व प्रधानाचार्य डॉ० राम उजागिर वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य संदीप वर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अजय वर्मा ‘अजेय’ ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। उमेश चंद्र वर्मा, विनोद यादव एवं आशराम वर्मा ने तदर्थ शिक्षकों की समस्या को जोरदार तरीके से उठाया।इस अवसर पर जिला महासचिव अमित सरोज,डॉ० ओमालिया खातून, डॉ० विकास चन्द् वर्मा,शाह आलम, मंजूर अहमद, राजेन्द्र चौधरी, प्रत्यूष चौधरी,संदीप वर्मा,अंकुश पटेल,सईम अहमद सहित अन्य पदाधिकारी गण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


    Spread the love

    लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

    Spread the love

    Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *