अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर (धीरेंद्रनाथ वर्मा)। घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा घर वापस नहीं आई। पिता ने काफी खोजबीन किया तो उसका पता नहीं चल पाया। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। काल्पनिक नाम पूजा बीते 14 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे घर से विद्यालय के लिए निकली थी किंतु शाम तक घर नहीं पहुंची तो पीड़ित पिता भगेलू वर्मा ने अपने आसपास मित्रों के यहां खोजबीन किया किंतु कोई पता नहीं चल सका उसकी छोटी पुत्री के द्वारा पता चला कि पंडाटोला शहजादपुर निवासी नदीम नाम के लड़के से बात करती थी। वही पिता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है। भुक्तभोगी की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया
Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…





