अवध विश्वविद्यालय अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से सम्बद्ध महाविद्यालयों की अंतर्महाविद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम अम्बेडकरनगर में किया गया। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह ने कहा कि तैराकी शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए उपयोगी खेल है, जो आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ हृदय संबंधी रोगों से भी बचाव करती है।

प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख विजेताओं में नंदिनी नगर पी.जी. कॉलेज के विराट चौहान (50 व 100 मीटर बैक स्ट्रोक), अमन यादव (200 मीटर बैक स्ट्रोक), महेश (200 व 400 मीटर आईएम), शिवाजीत (200 मीटर फ्री स्टाइल) तथा अमित कनौजिया (1500 मीटर फ्री स्टाइल) रहे। महिला वर्ग में सृष्टि (200 मीटर फ्री स्टाइल) और पलक साहनी (100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पर्यवेक्षक डॉ. सिमेन्द्र विक्रम सिंह एवं शिवकरण सिंह रहे। निर्णायक मंडल में सुधांशु सिंह, राजेश सिंह, चंद्रिका मिश्रा, सानू श्रीवास्तव व अभय मिश्रा शामिल रहे। आयोजन सचिव कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन डॉ. सीमा यादव ने किया।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *