शिक्षा जगत के मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय राकेश वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज, नाऊसांडा में आज विद्यालय के पूर्व प्रबंधक एवं शिक्षा जगत के समर्पित शिक्षक स्वर्गीय राकेश वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भावनाओं और शिक्षाप्रेम से ओतप्रोत वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं प्रबंध समिति के सदस्य एकत्र हुए और स्वर्गीय वर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि राकेश वर्मा का मृदुल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण भाव आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यालय को परिवार समझकर उसकी उन्नति के लिए निरंतर प्रयास किए। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य चक्रधारी वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा, अमरेश, सुरेंद्र कुमार, शिव पुजारी, राम कमल, नरेंद्र भारती, रघुपति,

सभाजीत, राम लखन, रामानंद, मेवालाल, हरिश्चंद्र, अज्ञाराम वर्मा, कुवरचंद्र, भोलानाथ, मोहम्मद अकरम, ओम प्रकाश, जयप्रकाश, उषा वर्मा, सुनील कुमार, शेषराम सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
सभी ने कहा कि स्वर्गीय राकेश वर्मा जी का योगदान शिक्षा जगत के लिए अविस्मरणीय रहेगा, और उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *