पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटी पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम अतरडीहा में पुरानी रंजिश के चलते एक मां और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़िता राजेश्वरी देवी और उनकी पुत्री हैपी पाण्डेय को रविवार शाम लगभग 5 बजे चारा काटने अपने खेत जाते समय विपक्षी राम तीरथ पुत्र रामलाल, उनकी पत्नी राम दुलारी, पुत्री चाँदनी और बहू कुमकुम ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान पीड़िता के सिर में गंभीर चोट लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ी। इसके साथ ही, विपक्षियों ने उसकी पुत्री के साथ भी हिंसक हरकत की, जिससे लड़की भी बेहोश हो गई। हल्ला-गुहार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।

गंभीर चोटों के कारण पीड़िता और उसकी बेटी को आनन-फानन में सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया। वर्तमान में दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और बार-बार उल्टी व चक्कर आने की शिकायत है।

भीटी थाना अध्यक्ष को दी गई प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *