राशन कार्ड में नाम जोड़ने व काटने में धांधली का मामला उजागर, वीडियो हुआ वायरल विधायक के सामने खुला भ्रष्टाचार का पोल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिले में राशन कार्ड से नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने विभाग के अंदर चल रही कथित वसूली और धांधली की पोल खोल विधायक की मौजूदगी में खोल दी। वीडियो में खुलकर आरोप लगा रहे है कि बिना सेवा शुल्क दिए राशन कार्ड में किसी का नाम न तो जोड़ा जा रहा है और न ही हटाया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी आपसी मिलीभगत से इस प्रक्रिया को कमाई का जरिया बना चुके हैं, जबकि गरीब जनता सिर्फ दौड़ती रह जाती है।


विधायक के सामने जब लोगों ने एक-एक करके अपने अनुभव और भ्रष्टाचार के सबूत साझा किए, तो मौजूद अफसर के चेहरे उतर गए। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने हमेशा की तरह इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह सिस्टम की तकनीकी त्रुटि है, किसी तरह की अवैध वसूली नहीं की जा रही। फिलहाल, वायरल वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *