युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी, अंबेडकरनगर।मेरा युवा भारत अभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के निर्देशन में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी महरुआ यादवेंद्र सोनकर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंकज सर, श्यामू सिंह और अरुण सिंह सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में गायक महेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल बालक वर्ग, साइकिल स्लो रेस बालिका वर्ग, लंबी कूद बालक वर्ग, खो-खो बालिका वर्ग, 200 मीटर बालिका दौड़ और 400 मीटर बालक दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग विजेता टीम: सुरेशचंद्र इंटर कॉलेज, नारायनपुर सोनावा उपविजेता टीम: बेनीपुर, साइकिल स्लो रेस बालिका वर्ग
प्रथम स्थान लक्ष्मी,द्वितीय स्थान रोली,तृतीय स्थान अंशी, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग,प्रथम स्थान अमर, द्वितीय स्थान कपिल,तृतीय स्थान आतिफ, लंबी कूद बालक वर्ग प्रथम स्थान प्रदीप शर्मा, द्वितीय स्थान हरिकेश यादव, तृतीय स्थान सिद्धांत साहू, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग, प्रथम स्थान आंचल सिंह, द्वितीय स्थान मानसी शुक्ला, तृतीय स्थान अंशी यादव, खो-खो बालिका वर्ग विजेता टीम जनता इंटर कॉलेज,उपविजेता टीम महरुआ गोला की टीम रही।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल और गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव ने युवाओं को खेलकूद में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि यादवेंद्र सोनकर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अध्यापकगण, युवा मंडल अध्यक्ष प्रवेश कुमार, संजय वर्मा, खुशबू, सोनू, भारत राम यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *