विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प 2047 अभियान के तहत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में बैठक संपन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अंबेडकरनगर)।
तहसील आलापुर क्षेत्र की नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में बुधवार को विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने की, जिसमें सभासदों और नगर पंचायत कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प को स्थानीय स्तर पर साकार करना रहा। इस अवसर पर अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करें।

उन्होंने बताया कि नगर में स्वच्छता, जनसुविधाओं का विस्तार, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार, जल संरक्षण और सतत विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभासदों से जनता के साथ नियमित संवाद स्थापित करने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की। साथ ही नागरिकों से क्यूआर कोड स्कैन कर अपने सुझाव देने का आग्रह किया,

जिससे विकसित भारत अभियान को सफल बनाया जा सके। अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि अब प्रत्येक परियोजना पारदर्शिता और जनता की भागीदारी के साथ आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने नगर में साफ-सफाई, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समृद्ध एवं आत्मनिर्भर नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के संकल्प के साथ शपथ ली। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर लिपिक अखिलेश कुमार, नगर पंचायत के कर्मचारीगण, सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *