जमानत लेने आए व्यक्ति और परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
थाना भीटी क्षेत्र में दिनेश यादव पुत्र लल्लन प्रसाद यादव और उनके परिवार पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 को वह अपनी मां को जमानत संबंधी कार्यवाही के लिए लेने तहसील गए थे। तहसील गेट के बाहर राम तीरथ पुत्र राम खेलावन, अश्वनी पुत्र स्व. गगा राम सहित एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारा-पीटा।

इसके बाद 2 अक्टूबर 2025 को उपरोक्त आरोपियों के साथ हरीराम, सुखराम पुत्र रामनाथ, रामप्रकाश पुत्र हरिराम और कमलेश उर्फ अमित पुत्र सुखीराम भी पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर हंगामा किया, पीड़ित और उनके परिवार को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

इस हमले में पीड़ित दिनेश यादव, उनके भतीजे अंश यादव, आशे यादव और उदय भान घायल हुए हैं।

पीड़ित की तहरीर पर भीटी थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *