रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में गैस सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर कार्यशाला आयोजित

Spread the love

छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को मिली सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गैस सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने की, जबकि मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. संगीता के नेतृत्व में यह कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का संचालन इंडियन ऑयल गैस एजेंसी के स्थानीय वितरक बाबा गैस सर्विसेज द्वारा किया गया। इसमें छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को गैस का सुरक्षित उपयोग करने के महत्वपूर्ण नियम और सावधानियां बताई गईं। जैसे कि गैस पाइप हर 5 वर्षों में बदलवाएं और एजेंसी से नई पाइप प्राप्त करें। गैस सिलेंडर को समतल सतह पर रखें और चूल्हे की ऊंचाई लगभग 6 इंच ऊपर रखें। गैस को सीधे रखें, कभी भी उल्टा न रखें और खाना बनाते समय एप्रन का प्रयोग अवश्य करें। फायरवॉल हमेशा घर और गैस एजेंसी दोनों स्थानों पर रखें। प्रयोग के बाद रात में रेगुलेटर बंद करें। लाइटर के लिए हमेशा सुरक्षित फ्लेम वाला कंपनी से प्राप्त लाइटर का ही प्रयोग करें।सिलेंडर की एक्सपायरी तिथि और वितरक द्वारा हॉकर से जांच करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को पंफलेट भी वितरित किए गए, ताकि घर में गैस सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडे, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय, सप्लाई बाबू मोहम्मद अब्बास, इंडियन ऑयल कंपनी के सेल ऑफिसर राघवेंद्र सिंह, कौस्तुभ, बाबा गैस एजेंसी के सुनील कुमार, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, छात्राएं और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं में गैस सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *