भूमि विवाद में महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, स्थगन आदेश के बावजूद जबरन जुताई का प्रयास — पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
थाना भीटी क्षेत्र के ग्राम दिलावलपुर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आनलाइन प्रार्थना पत्र भेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरोज देवी पत्नी भोला प्रसाद, निवासी ग्राम दिलावलपुर, ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नाम पर गांव स्थित गाटा संख्या 310क, रकबा 0.3210 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इसी भूमि पर गांव के विजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता पुत्रगण स्व. सीताराम एवं संजय पुत्र मोती निवासी भीटी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़िता के अनुसार, उक्त भूमि के संबंध में उप जिलाधिकारी तहसील भीटी द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत यथास्थिति बनाए रखने का स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि “दिनांक 30 सितंबर 2025 को जो स्थिति थी, वही स्थिति बनी रहनी चाहिए।”

इसके बावजूद आरोपियों ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए जबरन खेत की जुताई करने का प्रयास किया। इस दौरान विजय गुप्ता ने ट्रैक्टर चढ़ाने और लाठी से मारने की धमकी दी, जबकि ट्रैक्टर चालक ने भी जबरन खेत जोतने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने सरोज देवी को खेत में धकेल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि 17 अक्टूबर 2025 को जब घर पर कोई मौजूद नहीं था, तभी विपक्षीगण ने उनके घर पहुंचकर उनके साथ और उनकी बहू के साथ अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि विपक्षीगण के खिलाफ महिला उत्पीड़न, धमकी और न्यायालय के आदेश की अवहेलना के मामलों में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *