अवैध असलहे से जानलेवा हमला, गोली मिस होने पर बची जान — पुलिस ने आरोपी को असलहों सहित पकड़ा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम सभा अंतर्गत धर्मपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अवैध असलहे से गांव के ही राकेश सिंह पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विवेक उर्फ विक्रांत ने राकेश सिंह पर 315 बोर के असलहे से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई जिससे राकेश की जान बाल-बाल बच गई। इसके बाद आरोपी ने दूसरा असलहा पिस्टल निकालकर दोबारा हमला करने की कोशिश की। इस दौरान पीड़ित राकेश सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए असलहा छीन लिया और खुद को बचा लिया।

घटना की सूचना तत्काल महरुआ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक विवेक उर्फ विक्रांत को दोनों अवैध असलहों सहित हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।

अवधी खबर संवाददाता — प्रमोद कुमार वर्मा


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *