भीषण सड़क हादसा : विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रक से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

Spread the love

अंबेडकरनगर।
जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधोना गांव के पास रविवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव निवासी एक ही परिवार के सदस्य शनिवार को विंध्याचल धाम दर्शन के लिए गए थे। रविवार को लौटते समय बोलेरो जैसे ही गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, चालक तेज रफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में 38 वर्षीय आलोक वर्मा, उनकी पत्नी 32 वर्षीय गुड़िया वर्मा, व 70 वर्षीय फूला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 16 वर्षीय अभिराट वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य दो घायल महिलाओं को भदोही स्थित आशादीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे का कारण तेज रफ्तार है। बोलेरो और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *