बहुचर्चित रामरती हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार — आलाकत्ल समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
भीटी थाना पुलिस ने बहुचर्चित रामरती हत्या कांड के मुख्य आरोपी जूजू उर्फ राममनोरथ वर्मा पुत्र भग्गल वर्मा निवासी ग्राम बदलपुर सोनगांव, थाना अकबरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (छुरी) और काली पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना के संबंध में थाना भीटी पर मुकदमा पंजीकृत है। यह मामला ग्राम खमपुर मदारभारी की रहने वाली रामरती पत्नी स्व. रामजियावन की हत्या से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, बीते 17 अक्तूबर 2025 की शाम मृतका रामरती धान काटने खेत में गई थी। उसी दौरान आरोपी रामदयाल पुत्र गोबरी, बृजलाल पुत्र रामदयाल निवासी गण खमपुर मदारभारी और जूजू उर्फ राममनोरथ वर्मा निवासी बदलपुर सोनगांव, थाना अकबरपुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे, थाना जयसिंहपुर (जनपद सुल्तानपुर) क्षेत्र में स्थित सराय नौरंग चौरे के पास नाले किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

क्षेत्राधिकारी भीटी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पांडेय व उनकी टीम ने रविवार की सुबह 5:38 बजे अभियुक्त को खमपुर मदारभारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी टीम की सराहना की है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर साक्ष्य मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *