बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, तैयार धान की फसल को भारी नुकसान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद में हुई बेमौसम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड और ठिठुरन के बीच किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल बारिश और तेज हवाओं के चलते गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में कई किसानों ने बताया कि बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल कटाई में दिक्कत आ सकती है। वहीं, जिन किसानों ने पहले ही फसल काट ली थी, उनके खेतों में गिरे धान के बोझे भीग गए हैं, जिससे अनाज के सड़ने और गुणवत्ता घटने का खतरा बढ़ गया है।

किसानों का कहना है कि अगर मौसम जल्द नहीं सुधरा तो उन्हें और भी बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


    Spread the love

    लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

    Spread the love

    Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *