धारदार हथियार से जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के पखनपुर पाकड़पुर गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं को जमकर किए गए धारदार हथियार से मारपीट मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आरोपी ज्ञानप्रकाश पुत्र जटाशंकर को पुलिस ने सुखारीगंज से लगभग 100 मीटर दूर दुर्गापुर मोड़ के पास से समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को महरुआ थाना क्षेत्र के पखनपुर पाकड़पुर में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें महिला सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पीड़ित दीपक मिश्रा पुत्र परशुराम मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि जटाशंकर चतुर्वेदी पुत्र स्व. शिवकुमार चतुर्वेदी, बेदप्रकाश चतुर्वेदी, ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी पुत्रगण जटाशंकर, और स्मृति पुत्री जटाशंकर ने बिना किसी विवाद के उसके परिवार पर हमला कर दिया।

हमले में उसकी मां शारदा देवी, बहनें शशिकला मिश्रा और शीला मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुईं। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
महरुआ पुलिस को शिकायती पत्र मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। वही नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिस दे रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *