राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, पुलिसकर्मियों व छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी (अंबेडकरनगर)।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अहिरौली थाना परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह उपस्थित रहे।

एकता, अनुशासन और देशभक्ति के संदेश के साथ शुरू हुई यह दौड़ थाना परिसर से प्रारंभ होकर अहिरौली बाजार होते हुए वापस थाने पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, स्कूली छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है।” कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, उपनिरीक्षक गौरव पटेल, हेडकांस्टेबल पवन चतुर्वेदी, कांस्टेबल नरेंद्र प्रजापति, घनश्याम यादव, सोनू सिंह, सोनू अग्रहरि, अवनीश पाठक, प्रदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी व नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *