विद्यालय में बड़ा हादसा टला, तेज आंधी में आम का पेड़ गिरा — बाल-बाल बचे बच्चे

Spread the love

सुल्तानपुर।
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरा ईमिलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक आए मोंथा तूफान और तेज हवा के झोंकों के दौरान विद्यालय परिसर का पुराना आम का पेड़ टूटकर विद्युत पोल और बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए अतिरिक्त कक्ष के पास जा गिरा।

अचानक हुए इस हादसे से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि उस समय शिक्षक और बच्चे सभी कक्षाओं के अंदर पढ़ाई में व्यस्त थे, अन्यथा बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय परिसर में वर्षों पुराना यह पेड़ काफी जर्जर स्थिति में था, जिसकी सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने इसे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही बताया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए और जर्जर पेड़ों को हटाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *