पुरानी रंजिश में अवैध तमंचे से दी गई धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम मथानी (नोनरा) में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने संदीप निषाद पुत्र आशाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित चिन्ताराम पुत्र रजई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे संदीप निषाद ने पुरानी रंजिश के चलते अवैध तमंचा लेकर गालियां दीं और धमकी दी कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो पूरे परिवार को गोली मार दूंगा।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और गांव में अक्सर लोगों से मारपीट और विवाद करता रहता है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदीप निषाद पुत्र आशाराम निवासी मथानी (नोनरा) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *