अंबेडकर नगर! सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली सद्भावना पदयात्रा

Spread the love

भाजपा नेताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

अंबेडकर नगर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन तथा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में जिले के सभी बूथों पर सरदार पटेल की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम के रूप में पुलिस लाइन से सद्भावना पदयात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने नेतृत्व किया। पदयात्रा में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की भी सहभागिता रही। यह यात्रा पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद गांव में हुआ था। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों का भारत संघ में विलय कराया। उन्होंने कहा कि यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज भारत आतंकवाद और कश्मीर समस्या से मुक्त एक विकसित राष्ट्र होता।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर 1950 को देश ने अपने लौह पुरुष को खो दिया था। सरदार पटेल ने जिस एकता और अखंडता का सपना देखा था, उसे साकार करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनवाकर पूरा किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को सही सम्मान भाजपा सरकार में ही मिला।

सरदार पटेल जयंती पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकली सद्भावना यात्राओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, विद्यावती राजभर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. रजनीश सिंह, सुमन पांडेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू), बाबा रामशब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पांडेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, जावेद मलिक, राजकुमार सेठ, जगदीश राजभर, गौरव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

पेंशन के लिए भटक रहा बुजुर्ग, तीसरी बार जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। वृद्धावस्था में पेंशन बहाली के लिए एक बुजुर्ग पिछले कई महीनों से विभागीय कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। बार-बार शिकायत…


Spread the love

दीवार ढहाने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार की दीवार जबरन ढहाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *