SGD स्कूल भवनापुर परिसर में पौधारोपण के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच के नाम पर लीपापोती!

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कप्तानगंज,बस्ती। बस्ती जनपद के कप्तानगंज वन रेंज के अंतर्गत आने वाले SGD स्कूल भवनापुर परिसर में पौधारोपण के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में वन विभाग ने स्कूल परिसर में लगभग 125 पौधों के पौधारोपण का दावा किया था, जिस पर करीब चार लाख रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि खर्च दिखाई गई थी।


स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों का कहना है कि स्कूल परिसर में इतने पौधे कभी लगाए ही नहीं गए। अधिकांश पौधे या तो लगाए नहीं गए या फिर उनका कोई अस्तित्व ही नहीं मिला। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई, जिसके बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।


वायरल खबर पर संज्ञान लेते हुए वन प्रभागीय अधिकारी (DFO) ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। बताया जा रहा है कि विभाग ने करीब एक माह पहले कुछ पौधे लगवाकर पुराने खर्च को जायज़ ठहराने की कोशिश की, ताकि गड़बड़ी पर पर्दा डाला जा सके।


सूत्रों के मुताबिक, अब वित्तीय वर्ष 2025 में पौधों की निराई-गुड़ाई के नाम पर दोबारा सरकारी धन निकालने की तैयारी चल रही है। इससे पूरे मामले पर भ्रष्टाचार के नए आरोप लग रहे हैं।


मामले की जांच में जो रिपोर्ट विभागीय स्तर पर भेजी गई, वह भी संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सच्चाई छिपाने के लिए फर्जी या अपूर्ण रिपोर्ट तैयार की गई, जिससे वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ सकी।
स्थानीय लोगों और विद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो पौधारोपण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हो सकता है।


सूत्रों के अनुसार, इस मामले में उच्च अधिकारियों से दोबारा शिकायत की गई है, जिसके बाद कप्तानगंज वन रेंज में पौधारोपण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *