मिशन शक्ति के दौर में महिला की चीख अनसुनी! तहरीर बदलने पर दर्ज होगा मुकदमा महिला का आरोप

Spread the love

मारपीट के दौरान नाक की नथिया छीना, मौके पर दिखाई पड़ रहे हैं खरोच के निशान फिर भी हो रही लापरवाही

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बीच जनपद अंबेडकरनगर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम माधवपुर में एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज, नाक की नाथिया छीना और छेड़छाड़ का करने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़िता पुष्टम शर्मा पत्नी राजेश कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर को शिकायती पत्र सौंपा है।
घटना 1 नवम्बर की रात लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। गांव के ही राजेन्द्र कुमार पुत्र कन्हैयालाल, रत्नेश उर्फ राजन पुत्र राजेन्द्र कुमार, रानी पुत्री राजेन्द्र कुमार एवं कुसुम देवी पत्नी राजेन्द्र कुमार एक राय होकर पीड़िता के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब महिला घर के भीतर भागी तो आरोपी भी पीछे-पीछे घुस आए। महिला के अनुसार, आरोपियों ने नाक की कील छीन ली और ब्लाउज फाड़ दिया।


महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब जाकर किसी तरह उसकी जान बची। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की तहरीर कोतवाली अकबरपुर में दी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने नाक की नथिया छीनने के आरोप हटाने को कहा।
महिला ने बताया पुलिसकर्मियों ने कहा कि जो नथिया छीनना लिख रही हैं, उसे निकाल दीजिए, तभी मुकदमा दर्ज होगा। पीड़िता ने कहा कि उसके शरीर पर खरोंच के निशान हैं और चिकित्सीय जांच कराई जा सकती है। इसके बावजूद न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कार्रवाई की गई।


अकबरपुर कोतवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने की बात कही जाती है,


परंतु इस घटना ने थाने की हकीकत उजागर कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है अगर मिशन शक्ति के बावजूद महिला की सुनवाई नहीं, तो यह अभियान केवल पोस्टरों तक सीमित है।पीड़िता ने अब एसपी से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई महिला भयभीत न हो।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *