भव्य आयोजन की तैयारी में जुटी भाजपा, टांडा में हुई बैठक

Spread the love

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा 13 नवंबर को — सरदार पटेल जयंती पर होगा ऐतिहासिक आयोजन

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अम्बेडकरनगर)। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार टांडा विधानसभा में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा नगर टांडा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन संयोजक रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में आगामी 13 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता पदयात्रा की सफलता हेतु विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रभारी, जागीरगंज की पूर्व विधायक अनीता कमल तथा बसखारी ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह उर्फ संजय सिंह रहे।

बैठक में पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और सभी को कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। संयोजक ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत चित्तौरा चौराहा स्थित सरदार पटेल की मूर्ति से होगी और यह भारतीय स्टेट बैंक, चौक टांडा, अलीगंज होते हुए आरडी एकेडमी स्कूल, आसोपुर में संपन्न होगी।

संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे 13 नवंबर सुबह 8 बजे सफेद परिधान में चित्तौरा चौराहा पहुंचकर पदयात्रा में शामिल हों और राष्ट्रीय एकता का संदेश दें।

मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के संकल्प को मजबूत करने वाला आयोजन होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजस्वी जायसवाल, स्वदेश गौतम, सूर्यकांत, आशीष सोनी, अशोक विश्वकर्मा, रिशु सोनी, दशरथ मांझी, आनंद सिंह मास्टर, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, डॉ. डी.के. सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *