सफाई कर्मी संगीता की मनमानी ड्यूटी से ग्राम गोविंद पारा में गंदगी का अंबार

Spread the love

ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे सवा

दुबौलिया,बस्ती। विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंद पारा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ग्राम में तैनात सफाई कर्मी संगीता की मनमानी ड्यूटी से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र पर पसरा कूड़ा-कचरा
ग्राम पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गोविंद पारा की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। केंद्र के चारों ओर कूड़ा-करकट फैला है, जिसके बीच नौनिहाल बच्चे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन सफाई कर्मी की लापरवाही के चलते सुधार नहीं हो पा रहा।

कागजों में पूरी ड्यूटी, हकीकत में नदारद कर्मी
ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी संगीता महीने में कभी-कभार ही गांव आती हैं। कई बार वे सिर्फ फोटो खिंचवाकर ड्यूटी पूरी दिखा देती हैं और फिर गायब हो जाती हैं। बावजूद इसके, हर महीने उनकी उपस्थिति कागजों में पूरी दिखाई जाती है और वेतन भी निर्बाध रूप से जारी हो रहा है।

जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक दुबौलिया से लेकर जिले तक के जिम्मेदार अधिकारी इस अनियमितता से भली-भांति परिचित हैं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। फर्जी उपस्थिति प्रमाणित करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और फर्जी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत गोविंद पारा फिर से स्वच्छ और स्वस्थ बन सके।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *