संकीर्तन व मनमोहक श्रृंगार के साथ मनाया गया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

Spread the love

गौर बाजार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के चित्र पर पुष्प वर्षा कर प्रसाद ग्रहण किए

बस्ती। हर वर्ष की तरह रविवार को शाम में गौर बाजार में खाटू श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम संकीर्तन व मनमोहक श्रृंगार के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने बाबा के चित्र पर पुष्प वर्षा कर प्रसाद ग्रहण किए और रात में श्याम जगत के कलाकारों की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जहां आधी रात तक श्रद्धालु आनंद लेते रहे।

कार्यक्रम के आयोजक युवा व्यापारी किशन कसौंधन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से इसी तरह से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धालुओं के सहयोग से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाबा का मनमोहक श्रृंगार कराकर छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद पुष्प वर्षा कर दिव्य दर्शन कराया गया। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में गोरखपुर के श्याम जगत के कलाकार राज पांडे एवं लखनऊ की अनुष्का मिश्रा की ओर से कई सांस्कृतिक संकीर्तन और भजन प्रस्तुत किए गए। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने श्याम बाबा की भजन में लीन होकर उल्लासपुर वातावरण बना दिया और खूब आनंद लिए। इस मौके पर
राहुल कसौधन,दिनेश,सौरभ,अजय,शिव सोनी,अमित जयसवाल,जगदंबा यादव,विमल,प्रांजल,चाँद,आदर्श ऋषभ आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *