पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात — बेटे ने पिता और चाचा पर झोंकी गोलियां, दोनों गंभीर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर कादीपुर में बीती मध्यरात्रि उस समय दहशत फैल गई जब गोलियों की तड़तड़ाहट से रात्रि का सन्नाटा टूट गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता और चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात लगभग दो बजे गांव निवासी रामनरायन मौर्य पुत्र स्व. प्रहलाद मौर्य अपने भाई ओमनरायन मौर्य के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी उनके पुत्र प्रिंस मौर्य ने अचानक उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घायल रामनरायन मौर्य ने थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे मुंबई में रहकर काम करते हैं और पांच दिन पूर्व ही घर लौटे थे। उनका अपनी पत्नी कंचन और बेटे प्रिंस मौर्य से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी और बेटा वर्तमान में मायके ग्राम अम्मरपुर थाना बेवाना में रहते हैं।

घटना के बाद पड़ोसियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को जहांगीरगंज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आरोपी पुत्र प्रिंस मौर्य फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, घायल दोनों भाई ओमनरायन और रामनरायन ने दो-दो शादियां की थीं और दोनों ने अपनी पहली पत्नियों एवं बच्चों को छोड़ दिया था, जिससे परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, वहीं गांव में इस घटना को लेकर चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


Spread the love

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *