सेंट पीटर्स स्कूल के ऑडिटोरियम में तेज दिमाग स्पार्कलिंग स्टार्स नेशनल लेवल प्रतियोगिता सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

उत्तकृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित गदगद हुए अभिभावक

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद मुख्यालय पर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट पीटर्स स्कूल के ऑडियोटोरियम में तेज दिमाग स्पार्कलिंग स्टार्स नेशनल लेवल इंटर स्कूल प्रतियोगिता पुरस्कार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सबसे पहले सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य डिसूजा और तेज दिमाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तेज दिमाग के उत्कृष्ट छात्रों को तेज दिमाग अवार्ड से सम्मानित किया और सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के लगभग 588 बच्चों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की जिसमें से कुल 257 बच्चों को स्वर्ण एवं रजत पदक तथा प्रत्येक कक्षा के टॉपर दो बच्चों को ट्रॉफी दिया गया।

नेशनल लेवल में प्रथम रैंक प्राप्त कर सेंट पीटर्स को फर्स्ट रैंक की ट्रॉफी प्रधानाचार्य डिसूजा ने तेज दिमाग स्टेट कोऑर्डिनेटर वंदना सिंह से प्राप्त किया। सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य ने सेंट पीटर्स के टॉपर कक्षा 3 के प्रणव मित्तल को 5100 का चेक सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जनपद में तेज दिमाग संस्था नसीरपुर बरवा बसखारी रोड पर संचालित होती है जहां 6 से 16 वर्ष तक के बच्चे एडमिशन लेते हैं, इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक व शिक्षक गण सहित अन्य सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *