श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राम जन्म का दिव्य वर्णन

Spread the love

महंत अमित दास महाराज जी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही कथा, गांव में छाया आध्यात्मिक वातावरण

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के टांडा विकासखंड देविपुर के ग्राम बहोरापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महापुराण यज्ञ के दौरान मंगलवार को कथा व्यास महंत अमित दास महाराज जी, पीठाधीश्वर अमौना मंदिर, अवध धाम (अयोध्या) ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का दिव्य वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और भावनाओं से सरोबार हो उठा।गांव में शनिवार से आरंभ हुई यह दिव्य, आलौकिक एवं संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भव्यता के साथ जारी है।

कथा व्यास महंत अमित दास महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन को कल्याण की दिशा में ले जाता है। कथा सुनने से व्यक्ति में भक्ति, संस्कार और सकारात्मकता का संचार होता है।कथा के दौरान शिव विवाह और श्रीराम जन्म जैसे पावन प्रसंगों का वर्णन हुआ, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा पंडाल में सुंदर झांकियों और आकर्षक सजावट से पूरा परिसर भक्ति रंग में रंग गया। यह धार्मिक आयोजन 8 नवम्बर से प्रारंभ होकर 16 नवम्बर 2025 तक चलेगा।

प्रतिदिन कथा वाचन के साथ-साथ संकीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर कथा परीक्षित लालजी तिवारी, आयोजक परिवार के सदस्य नंद किशोर तिवारी, सुरेश तिवारी, गंगासागर तिवारी, सतीश तिवारी, विजय प्रकाश तिवारी, रामजन्म यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे ग्राम बहोरापुर में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *