पुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा
अवधी खबर संवाददाता
टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में पुंथर स्थित मौर्या मैरिज हाल में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों, संगठन की मजबूती तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राममूर्ति वर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर ही उनके विश्वास को मजबूत किया जा सकता है।
बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर संदीप यादव, महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, पवन यादव एडवोकेट, मुजीब सोनू, कसीम अशरफ, इंद्रजीत यादव, शाद सिद्दीकी, रघुनाथ यादव, मुशीर आलम अंसारी, जिया अंसारी, मो. अकबाल, आमिर सिद्दीकी, आमिर खान, जफर अंसारी, सूर्यालाल निषाद, राजमन भारती, लालजी पटेल, संदीप वर्मा, पवन यादव, अवधेश कन्नौजिया, सुरेश यादव, आशाराम यादव, विजयमणि यादव, रामफूल गौतम, राजकुमार मौर्या, कृष्ण कुमार यादव, पवन पासवान, संतोष यादव, आल्हा यादव, गप्पू वर्मा, सुभाष यादव, यासिर हयात, सिफत हुसैन, कन्हैया लाल गौड़, राम अचल गौतम, राम बचन गौतम, सुनील वर्मा, पिंटू यादव, दीपचंद्र यादव, लाले यादव, दान बहादुर यादव, अली भाई, अरमान किदवई, बदरुदोजा अंसारी, सीताराम यादव, जंग बहादुर चौरसिया, मो. नईम, अमित वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।




