टांडा–बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी प्राइवेट बस, बड़ा हादसा टला

Spread the love

माधवपुर के पास हुआ हादसा, चालक–कंडक्टर बाल-बाल बचे, बस में नहीं थी सवारियां

अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर।

जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टांडा–बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर गांव माधवपुर के पास सुल्तानपुर से अंबेडकरनगर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के वक्त बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बस चालक और कंडक्टर मामूली चोटों के साथ बाल-बाल बच गए, लेकिन दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने जोरदार आवाज सुनते ही घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया और यातायात को सामान्य किया।

गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस पूरी तरह खाली थी, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *