धारदार हथियार से युवक पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चापडनुमा चाकू बरामद

Spread the love

भीटी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव की घटना, फोन पर बुलाकर किया था युवक पर जानलेवा हमला

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।

थाना भीटी क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी सुशील तिवारी पुत्र अशोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक नाजायज चपड़ नुमा चाकू भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग वारदात में किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7:15 बजे, आरोपी सुशील तिवारी ने फोन कर विकास दूबे पुत्र कालिका प्रसाद दूबे को बुलाया और फिर उस पर तेज धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विकास दूबे गंभीर रूप से घायल हो गया और मरणासन्न अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई और बाद में उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने आरोपी के परिवारजन अशोक कुमार तिवारी व मालती देवी पर भी हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लगभग 20 दिन पहले इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद निरंतर तलाश में जुटी टीम ने आरोपी को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक भीटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है, और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *