अज्ञात अराजक तत्वों ने मां काली की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में रोष

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।

थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरुआ गोला में बीती रात अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर स्थापित मां काली की मूर्ति को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना गांव स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के पास स्थित मां माली चौरा पर घटी।

ग्रामीणों के अनुसार, 10 से 11 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मां काली की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। सुबह जब ग्रामीण सफाई के लिए पहुंचे, तो मूर्ति का सिर टूटी हुई मिली। इस घटना से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना शान बहादुर सोनी द्वारा थाना महरुआ पुलिस को दी गई। उन्होंने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई एवं एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सूचना पर महरुआ थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल प्रारंभ की। वहीं, ग्राम प्रधान, थानाध्यक्ष और बाजारवासियों ने आपसी सहयोग से नई मूर्ति स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ नई मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ सामाजिक सौहार्द को आघात पहुँचाती हैं, जिन पर सख्ती से कार्रवाई जरूरी है।

वही जब इस विषय पर महरुआ थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि खंडित मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया है शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ नई मूर्ति की स्थापना ग्रामीणों के सहयोग से की जाएगी शांति व्यवस्था कायम है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *