तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा से टकराई, 20 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में मातम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दसमढ़े गांव निवासी 20 वर्षीय अवनीश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। अवनीश अन्नावा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। श्रवण क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से तेज रफ्तार में बाइक टकरा गई।

ई-रिक्शा पर तखत लदा था और तेज गति के कारण अवनीश सीधे उसमें घुस गए। हेलमेट न पहनने से उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं और खून का अधिक रिसाव हुआ। घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


अवनीश अपने ननिहाल में रह रहे थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और मां प्रतिमा देवी दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। तीन भाइयों में अवनीश सबसे बड़े थे—अवनीश 20 वर्ष, मनीष 18 वर्ष और नैतिक 16 वर्ष। तीनों की अभी शादी नहीं हुई थी। घर की जिम्मेदारियों का भार बड़ी हद तक अवनीश पर था, ऐसे में उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां मुंबई से गांव लौट रही हैं। अवनीश के मामा संजय और नानी का रो-रोकर बुरा हाल है। ननिहाल में मातम पसरा हुआ है।


चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ई-रिक्शा को कस्टडी में ले लिया गया है। घटना अहिरौली थाना क्षेत्र की है। अहिरौली थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *