ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
थाना महरुआ, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंशापुर स्थित ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए जेवरात, 80 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया गया।


घटना बीते 1/2 नवंबर की रात की है, जब पहितीपुर निवासी मुकुल सोनी की मंशापुर ज्वैलर्स दुकान की दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने तिजोरी का लॉक तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना महरुआ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन और पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र के निर्देश के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने जांच तेज की। सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों विशाल, राज करन उर्फ करिया, विवेक कुमार और रामपाल अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि सभी ने मिलकर दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश किया था और तिजोरी तोड़कर आभूषण चोरी किए थे। चांदी के आभूषण रामपाल को बेच दिए गए थे, जिसे उसने गलाकर ईंट का रूप दे दिया था।


आरोपियों की निशानदेही पर 80 हजार रूपए नकद,1.640 किलोग्राम पीली धातु (सोना),4.966 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी) व घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद हुआ है। महरुआ थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया की आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहा से जेल भेज दिया गया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *