तृतीय लखदातार श्री श्याम महोत्सव का आयोजन हुआ सम्पन्न

Spread the love

बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या पर गूंजे जयकारे,भजनो पर झूमें श्रद्धालू

भजन गायक अभिषेक सुक्ला व कुमार मुकेश के भजनो ने मोहा श्रोताओं का मन

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी( अम्बेडकर नगर )
स्थानीय बाजार स्थित राम लीला मैदान के प्रांगण में तृतीय लखदातार खाटू श्याम महोत्सव का किया गया आयोजन।
रविवार की रात को बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कानपुर से आए मुकेश जी प्रसिद्ध भजन गायक कुमार मुकेश,अभिषेक सुक्ला ने एक से बढ़कर एक भजनों पर प्रस्तुति दी।
खाटू श्याम का पंडाल जयश्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भजनों की धुन पर जमकर झूमे।श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कटेहरी बाजार में श्री श्याम ध्वजा सोभयात्रा शुरुआत में श्याम बाबा खाटू श्याम के भजनों से चार चांद लगा दिए। अखंड ज्योति प्रज्वलन की रस्म श्री श्याम भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने पूरी की।
गायिका मानसी द्विवेदी ने सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, किस्मत वालों के घर में श्याम आता है भजनो की प्रस्तुति दी। मंच पर एक ओर खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया, वहीं विभिन्न सुगंधित पुष्पों से बाबा का मनोहारी श्रृंगार किया गया। बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। दरबार व अखंड ज्योति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा।खाटू श्याम सेवकों द्वारा बाबा के दरबार में छप्पन भोग लगाया गया।जिसमे भव्य श्रृंगार ,दिव्य दर्शन, रसमृत वर्षा, छप्पन भोग,, फूलों की होली ,आतिशबाजी ,एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कृष्णा मोदनवाल ,अमित अग्रहरि,मनीष जयसवाल ,रामू गुप्ता ,राज अग्रहरि ,अमन ,असीस , रमेश कसौधन, अवधेश, विशाल ,अंकित , महेंद्र आदि श्याम परिवार मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *