शिकायत वापस न लेने पर साइबर क्राइम में फंसाने की धमकी?

Spread the love

बैंक ऑफ बड़ौदा भीटी के शाखा प्रबंधक के खिलाफ ग्राहक ने RBI में की शिकायत

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
बैंक ऑफ बड़ौदा भीटी शाखा के शाखा प्रबंधक पर मनमानी और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। गोविंदापुर निवासी मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने शाखा प्रबंधक के रवैये के खिलाफ शिकायत की, तो शाखा प्रबंधक ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी कि यदि शिकायत नहीं वापस ली, तो उन्हें साइबर क्राइम में फंसा दिया जाएगा तथा उनका बैंक खाता चालू नहीं किया जाएगा।

पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि दो महीने से वह केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शाखा प्रबंधक बार-बार टालमटोल करते हुए आज छठ पूजा के बाद आने की बात कहता रहा। परेशान होकर पीड़ित ने भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रबंधक को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी ईमेल के माध्यम से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने केवाईसी पूरा कराकर फ्रीज खाता चालू कराने की गुहार लगाई है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि भीटी शाखा में लंबे समय से शाखा प्रबंधक की कार्यशैली को लेकर शिकायतें होती रही हैं। कई ग्राहक दावा करते हैं कि शाखा प्रबंधक के व्यवहार और बैंकिंग कार्यों में लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पिछले समय में भी उनके खिलाफ शिकायतें समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं के तहत लोन लेने वाले कई आवेदकों को बिना भ्रष्टाचार किए सहायता नहीं मिलती। पिगिरिंयाएं निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि छह महीने तक उससे करंट अकाउंट खुलवाने, लेनदेन कराने और कई कागज बनवाने के बाद अचानक कहा गया कि उसकी सिविल स्कोर ठीक नहीं है, जिससे वह अवसर से वंचित रह गया।

ग्राहकों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई न होने से शाखा प्रबंधक का मनोबल बढ़ता जा रहा है और उपभोक्ता परेशान होकर बैंक बदलने के लिए मजबूर हो सकते हैं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *