गौर में मेन रोड की स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद, अंधेरे में गुजर रही शामें

Spread the love

बभनान,बस्ती। आदर्श नगर पंचायत बभनान के गौर क्षेत्र में मेन रोड के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं। पुराने पेट्रोल पंप तिराहे से लेकर गौर रोड बभनान नगर पंचायत सीमा तक सड़क अंधेरे में डूबी रहती है। इसी मार्ग पर स्थित बड़ा स्वागत द्वार भी अंधेरे में ही नजर आता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 4–5 माह पूर्व स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं, लेकिन चालू न होने से वे शोपीस बनकर रह गई हैं। शाम ढलते ही अंधेरा बढ़ने से राहगीरों व दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सूत्रों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही कम होने से बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है।

नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कार्यशैली को निशाने पर लिया जा रहा है। पोस्टों में कहा जा रहा है कि व्यवस्था सुधार की दिशा में लापरवाही बरती जा रही है।

इन आरोपों पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। अभिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह से भी संपर्क संभव नहीं हो पाया।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *