घाघूपुर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

Spread the love

प्रथम दिवस शुकदेव आगमन व भागवत महात्म्य पर हुआ भावपूर्ण प्रवचन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। घाघू पुर में 28 नवम्बर 2025 से आरंभ हुए श्रीमद्भागवत कथाज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार सुबह विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, कलश स्थापना और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मुख्य यजमान शिव शंकर मिश्रा एवं परिवार ने पूजा कर कथा का आरंभ कराया।
कथा व्यास पूज्य बालमुकुन्द शास्त्री जी महाराज (श्री अयोध्या धाम) ने प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत महात्म्य तथा शुकदेव जी के आगमन का अत्यंत दिव्य और भावविभोर कर देने वाला वर्णन प्रस्तुत किया।


महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कलियुग में मोक्ष का अमृत है, जो मनुष्य के जीवन को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है। उन्होंने राजा परीक्षित की वैराग्य भावना और शुकदेव जी से प्राप्त दिव्य ज्ञान का विस्तार से वर्णन किया।कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “हरी बोल” व भागवत महापुराण की जय” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कथा कार्यक्रम

29 नवम्बर, शनिवार कपिलोपदेश, सांख्य दर्शन एवं ध्रुव चरित्र 30 नवम्बर, रविवार भक्त प्रहलाद एवं नृसिंह अवतार
1 दिसम्बर, सोमवार प्रहलाद चरित्र, वामन चरित्र, श्री राम जन्म एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव
2 दिसम्बर, मंगलवार श्री कृष्ण बलराम बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा 3 दिसम्बर, बुधवार श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह उत्सव
4 दिसम्बर, गुरुवार भक्त सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई एवं कथा विश्राम
5 दिसम्बर, शुक्रवार हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा
समस्त मिश्र परिवार ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *