चोरी हुई 72 पीतल बुसिंग रॉड व फ्यूज रॉड बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगने वाली पीतल की 72 बुसिंग रॉड व फ्यूज रॉड बरामद करते हुए चोरी करने वाले और चोरी की सामग्री खरीदने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

विद्युत वितरण खंड टांडा के न्यू टांडा सब स्टेशन के अवर अभियंता कृष्ण कुमार तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि ट्रांसफॉर्मर से पीतल के रॉड चोरी किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में गुफरान पुत्र सलीम निवासी सिकंदराबाद का नाम सामने आया, जिस पर कोतवाली टांडा में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने हमराह सिपाहियों के साथ गुफरान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की 72 पीली धातु की रॉडें रणजीत वर्मा उर्फ बलराम वर्मा पुत्र इंद्राज वर्मा निवासी सुलेमपुर, हाल मोहल्ला मीरपुर हयातगंज के पास से बरामद की गईं। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय चालान कर दिया।


Spread the love

Related Posts

नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


Spread the love

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *