चलती लाइन में पोल पर चढ़ाने से युवक झुलसा, एक माह से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष – परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया निवासी शेषनाथ साहू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने भाई रविलाल साहू को विभागीय लापरवाही का शिकार बताया है।

पीड़ित के अनुसार 3 अक्टूबर 2025 को शाम करीब साढ़े सात बजे महरुआ विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी बब्लू, विपिन तथा जेई की मौजूदगी में रविलाल को पोल पर काम करने के लिए बुलाया गया। बताया गया कि लाइन काट दी गई है, जबकि लाइन चालू थी। जैसे ही वह पोल पर चढ़ा, तेज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

परिजन के अनुसार रविलाल न तो संविदा कर्मी है और न ही विभागीय कर्मचारी, उसे केवल सहयोग के लिए बुलाया गया था। गंभीर रूप से झुलसे रविलाल को पहले पीजीआई भेजा गया, जहाँ से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक माह बीतने के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जेई व संविदा कर्मियों ने इलाज व हर्जाने का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया था, परंतु घटना के बाद न तो कोई देखने पहुँचा और न ही किसी तरह की मदद की गई।

शेषनाथ ने बताया कि उन्होंने थाना महरुआ में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते वे एसपी के यहां न्याय की गुहार लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने संबंधित जेई व संविदा कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *