गौशाला का वीडियो वायरल, नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण, मौके पर स्थिति पाई गई सामान्य

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी तहसील अंतर्गत विलोलपुर स्थित अस्थायी गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें मृत गोवंश के अधूरे दफन, चारे की कमी और बदइंतजामी जैसी कई बातें दिखाई गई थीं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

वीडियो के आधार पर बनाई जा रही चर्चाओं के बीच नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिस तरह की स्थिति दिखाई जा रही थी, मौके पर वैसा कुछ नहीं पाया गया।

गौशाला में कोई अव्यवस्था नहीं मिली और सबकुछ सामान्य मिला। नायब तहसीलदार ने आगे कहा कि निरीक्षण से संबंधित आख्या रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *