जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Spread the love

दरवन झील मार्ग और स्ट्रीट लाइट पर विशेष जोर

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में कटेहरी विधानसभा की विधायक निधि तथा विकासखंड भीटी और कटेहरी क्षेत्र में 50 लाख रुपए से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सौरभ सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित यूपी राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और निर्माण सहकारी संघ के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन समय पर सुनिश्चित करें। वहीं, निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण दरवन झील के विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने झील के संपर्क मार्ग के निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने, नियमित निगरानी रखने और फील्ड में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *