20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में फाँसी के फंदे पर लटकी मिली, क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार के पश्चिमी हिस्से में बुधवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय युवती ऋतू सिंह पुत्री अर्जुन सिंह का शव घर की तीसरी मंजिल पर फाँसी के फंदे से लटकता मिला।

परिवार के मुताबिक शाम करीब 5 बजे तक ऋतू नीचे परिवार के साथ मौजूद थी। इसके बाद वह कब ऊपर पहुँची, किसी को भनक नहीं लगी। बताया जाता है कि तीसरी मंजिल पर बने कमरे में उसने साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी।
कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ा, जहाँ युवती को फाँसी पर लटका देख घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के पहुँचने से पहले ही परिजन उसे सीएससी कटेहरी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव घर पहुँचने के बाद युवती के मामा ने 112 पर कॉल कर हत्या की आशंका जताई। हालांकि, लखनऊ से पहुँचने के बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि लड़की ने फाँसी लगाई थी, किसी तरह की हत्या नहीं हुई है।

इधर, घटना के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएँ बनी हुई हैं।

थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से हैंगिंग दर्ज है, हत्या का कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मृतका ने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था और नौकरी को लेकर तनाव में थी। इसी बात को लेकर दिन में पिता द्वारा उसे डाँटा भी गया था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से व्यथित थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *